samastipur : महिला डिब्बे में यात्रा करने वाले 1588 पुरुष यात्री लिये गये हिरासत में

रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 522 लोगों को हिरासत में लिया गया.

समस्तीपुर . ऑपरेशन समय पालन के तहत पिछले माह के एक माह में रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 522 लोगों को हिरासत में लिया गया. ऑपरेशन समय पालन के तहत इस दौरान सर्वाधिक 238 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये. जबकि समस्तीपुर मंडल में 112, सोनपुर मंडल में 72, धनबाद मंडल में 51 व पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 49 लोगों को हिरासत में लिया गया. इसी तरह ऑपरेशन महिला सुरक्षा में तहत पिछले माह तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 1588 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया. इनमें सर्वाधिक 856 लोग दानापुर मंडल में जबकि सोनपुर मंडल में 306, धनबाद मंडल में 185, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 127 व समस्तीपुर मंडल में 114 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >