समस्तीपुर में मार्बल व्यवसायी के कर्मी से तीन लाख की लूट

समस्तीपुर : शहर के गोला रोड में मंगलवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने मार्बल दुकानदार के कर्मियों से 3 लाख रुपये लूट लिये. लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने एक कर्मी को पिस्टल के बट से मारकर जख्मी भी कर दिया. भीड़ जुटती देख अपराधियों ने पिस्टल से हवाई फायरिंग की […]

समस्तीपुर : शहर के गोला रोड में मंगलवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने मार्बल दुकानदार के कर्मियों से 3 लाख रुपये लूट लिये. लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने एक कर्मी को पिस्टल के बट से मारकर जख्मी भी कर दिया. भीड़ जुटती देख अपराधियों ने पिस्टल से हवाई फायरिंग की और मगरदही घाट की ओर भाग गये. घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. कर्मियों से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी.

बताया जाता है कि व्यवसायी का गोला रोड में शिव शक्ति स्टोर नामक मार्बल की दुकान है. दुकान बंद करने के बाद एक बैग में रुपया लेकर बाइक से रंजीत एवं ललन नामक दो कर्मी व्यवसायी को उनके डेरा पर रुपये पहुंचाने जा रहे थे.
दुकान से कुछ दूरी पर गोला रोड में ही यूको बैंक के समीप स्थित डेरा के सामने ही एकबाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोका और हथियार के बल पर रुपयों वाला बैग छिनने लगे. जब कर्मियों ने विरोध किया तो उनलोगों ने पिस्टल तान दी. इसके बाद एक कर्मी को पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर दिया और बैग छीनकर फरार हो गये. घटना को लेकर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >