समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजादनगर मोहल्ला में सरस्वती पूजा के दौरान कुछ युवकों के द्वारा किये जा रहे हर्ष फायरिंग में एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली लग गयी. उसे स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है.
सरस्वती पूजा के दौरान फायरिंग में स्वर्ण व्यवसायी को लगी गोली, हालत गंभीर
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजादनगर मोहल्ला में सरस्वती पूजा के दौरान कुछ युवकों के द्वारा किये जा रहे हर्ष फायरिंग में एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली लग गयी. उसे स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे […]

जख्मी स्वर्ण व्यवसायी की पहचान दलसिंहसराय के राजीव कुमार सोनी के रूप में की गयी है. जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. उसे छाती में गोली लगी है. स्थानीय पुलिसएक युवक को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन में जुटी है.
जख्मी के दोस्त को किया अगवा
इधर, बताया जाता है कि घटनास्थल पर मौजूद जख्मी स्वर्ण व्यवसायी के एक दोस्त को घटना के बाद गोली चलाने वाले युवकों ने अगवा कर लिया. अगवा हुआ युवक काशीपुर निवासी उपेंद्र साह का पुत्र अजीत कुमार बताया जाता है. घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने अजीत को आजादनगर चौरी से बरामद कर लिया है. क्योंकि अजीत नशे की हालत में था इसलिए मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.
पिस्टल में गोली फंसने के कारण हुई घटना : हिरासत में लिए गये युवक अजीत ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त राजीव के साथ आजादनगर में सरस्वती पूजा पंडाल में खड़ा था. वहां एक युवक अपने दोस्तों के साथ नशे की हालत में पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर रहा था. फायरिंग के दौरान पिस्टल में एक गोली फंस गयी. जिसे ठीक करने के दौरान अचानक गोली चल गयी और सामने खड़े राजीव के छाती में जा लगी.
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग राजीव को इलाज कराने के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. वहीं गोली चलाने वाला युवक अपने साथियों के साथ उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती चौरी की तरफ लेकर चला गया. चौरी में ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ काफी मारपीट की. वे हथियार के बल पर जुर्म अजीत को अपने माथा पर लेने को कह रहे थे. ऐसा नहीं करने पर उसे भी गोली मार देने की धमकी दे रहे थे.
अगवा युवक ने पिता को किया फोन : अजीत के पिता उपेंद्र साह के अनुसार युवकों ने अजीत के मोबाइल से उन्हें फोन करवाया और कहवाया कि वह गोली चला रहा था. जिसमें धोखे से राजीव को गोली लग गयी है. लेकिन उन्हें शंका हुआ और मामले को भांप गये और इसकी सूचना पुलिस को दी. तब पुलिस अगवा युवक को छुड़ाने के लिए पहुंची लेकिन आरोपी पुलिस की गाड़ी को आता देख अजित को छोड़कर फरार हो गये.
घटना को लेकर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि फायरिंग की सूचना है लेकिन किसी के द्वारा घटना की शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है.