विधि व्यवस्था को लेकर तैनात किये गये 134 जोनल दंडाधिकारी और 42 सुपर जोनल दंडाधिकारी
सुबह 11:30 बजे से 12 बजे तक बनायी जायेगी मानव शृंखला
समस्तीपुर : जल-जीवन-हरियाली, बाल विवाह, दहेज तथा नशामुक्ति को लेकर बनाये जाने वाले मानव शृंखला की सारी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है़ जिले में 35 रूटों पर 732 किमी लंबी मानव शृंखला बनायी जायेगी़ मानव शृंखला में 14 लाख 64 हजार लोग शामिल होंगे़ विधि व्यवस्था को मद्देनजर 134 जोनल दंडाधिकारी और 42 सुपर जोनल दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है.
प्रत्येक पांच किलोमीटर पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है़ सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक सौ मीटर पर एक सब सेक्टर पदाधिकारी तथा एक किलोमीटर पर दो सबसेक्टर पदाधिकारी तैनात किये गये हैं.भीड़ वाले रूटों पर वरीय उपसमाहर्त्ता स्तर के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
ऐसे रहेगा मानव शृंखला का रूट चार्ट : एक कम्युनिकेशन प्लान तैयार किया गया है़ मानव शृंखला का मुख्य मार्ग रूट संख्या एक एनएच 28 पर वायरलेस चौक बंगरा से मुसरीघरारी होते हुये रसीदपुर दलसिंहसराय तक, मुख्य मार्ग रूट संख्या दो मुसरीघरारी से समस्तीपुर मुख्यालय होते हुये जटमलपुर तक रहेगा़ इसके अलावा तीसरा रूट समस्तीपुर मगरदही घाट से सिंघियाघाट, रोसड़ा, हसनपुर होते हुये बिथान तक, चौथा रूट समस्तीपुर मथुरापुरघाट से सतमलपुर,खानपुर, शिवाजीनगर, सिंघिया, टेकुनामठ, रोसड़ा, पांचवा रूट मुसरीघरारी से सरैया, चकलालशाही, पटोरी, चकसाहो, बिनगामा होते हुये मोहनपुर तक, छठा रूट दलसिंहसराय से विद्यापतिनगर, मोहिउद्दीनगर होते हुये मोहनपुर तक, सातंवा रूट दलसिंहसराय से मुस्तफापुर होते हुये सिंघियाघाट तक, आठवां रूट दलसिंहसराय हास्पीटल रोड होते हुये रामपुर जलालपुर, सुरौली, खोकसाहा होते हुये सिंघियाघाट तक, नौंवा रूट कल्याणपुर चौक से किशनपुर, वारिसनगर, पुरनाही, कामोपुर, हांसोपुर चौक, गीदरगंज, दसवां रूट मुक्तापुर खजुरी से किशनपुर तक, 11वां रूट पुरनाही चारो से सतमलपुर, 12वां रूट कल्याणपुर चौक पूसा ताजपुर, 13वां रूट ताजपुर आधारपुर, ताजपुर रोड, समस्तीपुर, 14वां गढ़िया चौक, पूसा, बेला चौक, पूसा रोड भोला टॉकिज गुमटी, 15वां रूट गंगापुर चौक, एनएच 28,मोरवा, सरैया, सरायरंजन, ककरघट्टी, विद्यापतिनगर, 16वां रूट पटोरी, बलथारा, मदुदाबाद, मोहिउद्दीनगर, 17वां रूट विशनपुर, अंधैलचौक, दलसिंहसराय, 18वां रूट सातनपुर, उजियारपुर से अंधैलचौक, 19वां रूट डेकारी, खानपुर, मसीना, अंगारघाट, उजियारपुर, 20वां रूट डुमरा, शिवाजीनगर, सोनुपुर, मिर्जापुर, बड़ी दुर्गा स्थान, रोसड़ा, 21वां रूट ठहर शिव मंदिर, 22वां रूट पूसा से बिरौली चौक तक, उमवि पूसा बाजार से बोस चौक तक, 23वां रूट गोपालपुर चौक से नवोदय विद्यालय, विरौली कॉलेज से बिरौलीघाट तक, 24वां रूट रोसड़ा सिनेमा चौक से रोसड़ा बेगूसराय पथ जीरोमाइल तक, 25वां रूट हसनपुर सुगर मिल चौक से हसनपुर बेगूसराय पथ में रामपुर तक,26वां रूट ताजपुर राजधानी पथ में कोठिया पुल तक, 27वां रूट चकलालशाही हलई से पनसलवा तक, 28वां रूट समस्तीपुर कचहरी धुरलख से गंगापुर चौक, 29 वां रूट बिथान से परड़ी तक, 30वां रूट सिंघिया कुशेश्वर स्थान रोड में महरा तक, 31वां रूट ककरघट्टी, कांचा, बस्ती ढाला से चांदनी चौक तक, 32वां रूट माधोपुर सरारी बुलगानी चौक से धमौन वैशाली बॉर्डर तक, 33वां रूट बसढ़िया दलसिंहसराय से परोरिया बेलामेघ होते हुये सरायरंजन मुख्यालय तक, 34वां रूट मवि झखड़ा से करिहारा माधोडी से सातनपुर चौक तक, 35वां रूट ताजपुर पेट्रोल पंप से गद्दोपुर दिघरूआ होते हुये पनसलवा तक मानव शृंखला बनाया जायेगा.
