समस्तीपुर : मुखिया की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत रतवारा पंचायत के मुखिया मोहम्मद शफी आलम की अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने बुधवार को बताया कि हत्या के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. […]

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत रतवारा पंचायत के मुखिया मोहम्मद शफी आलम की अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने बुधवार को बताया कि हत्या के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

आलम पर अज्ञात हमलावरों ने बीती रात्रि करीब दस बजे उस समय गोली चलायी, जब वह अपने घर लौट रहे थे. गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी आलम ने आज सुबह इलाज के दौरान दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >