भुइधारा से राहुल को बुलाकर ले गया था आरोपित

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम के एक परिवार में वर्षों से चली आ रही खूनी रंजिश में एक जान और चली गयी. लेकिन, इस बार शिकार उस परिवार का नहीं बल्कि उस परिवार से मेलजोल रखने वाला ग्रामीण युवक राहुल कुमार सिंह (26) बना है. जिसकी हत्याकर साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव […]

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम के एक परिवार में वर्षों से चली आ रही खूनी रंजिश में एक जान और चली गयी. लेकिन, इस बार शिकार उस परिवार का नहीं बल्कि उस परिवार से मेलजोल रखने वाला ग्रामीण युवक राहुल कुमार सिंह (26) बना है.

जिसकी हत्याकर साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव स्थित एक बसबिट्टी में जला दिया था. लेकिन हाथ नहीं जलने के कारण उसकी पहचान हो गयी. राहुल की पहचान होने के बाद धीरे-धीरे इस पूरे घटनाक्रम से पर्दा भी उठने लगा है.
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद राहुल के चाचा ओम प्रकाश सिंह की लिखित शिकायत पर कल्याणपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जिसमें कर्पूरीग्राम के ही छोटे उर्फ ठाकुर विश्वास सिंह एवं उसके भाई ठाकुर विक्रम सिंह सहित तीन अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है. मृतक के चाचा के अनुसार आरोपित युवक छोटे एवं विक्रम अपने परिवार के साथ पिछले कुछ वर्षों से परतापुर में एक किराये के मकान में रहते हैं.
रविवार को आरोपित छोटे ने राहुल को भुईधारा से बुलाकर अपनी बाइक से कहीं ले गया था. जिसके बाद सोमवार को परतापुर में उसकी अधजली लाश बरामद हुई. इधर, पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक का मोबाइल बरामद करते हुए एक आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >