जानकी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों में डीआरएम स्क्वॉयड का छापा

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम स्क्वॉयड की ओर से शनिवार को समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर छापेमारी अभियान चलाया गया. टीम का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक टिकट नरेंद्र कुमार ने किया. इस दौरान टीम ने 13226 राजेंद्रनगर-जयनगर इंटरसिटी, 15283 जानकी एक्सप्रेस, 12561 स्वतंत्रता सेनानी एकसप्रेस, 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित आधा […]

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम स्क्वॉयड की ओर से शनिवार को समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर छापेमारी अभियान चलाया गया. टीम का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक टिकट नरेंद्र कुमार ने किया. इस दौरान टीम ने 13226 राजेंद्रनगर-जयनगर इंटरसिटी, 15283 जानकी एक्सप्रेस, 12561 स्वतंत्रता सेनानी एकसप्रेस, 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों का निरीक्षण किया.

इसमें अनबुक लगैज के 167 मामलों में 10020 रुपये व बेटिकट यात्रियों के 296 मामले में कुल 76960 रुपये का जुर्माना वसूला गया. टीम में सीसीआइ जीके भगत, कपिलेश्वर, धर्मवीर, राजकुमार, अर्जुन, पप्पू, रामनरेश, घनश्याम, खुर्ररम, टूनटून आदि शामिल थे. टीम में डीआरएम फलाइंग स्कावयड के अलावा समस्तीपुर स्कावयड 1 ,टीसी स्कावयड दरभंगा, मिनी स्कावयड दरभंगा, स्कावयड 2 दरभंगा ने भाग लिया. इसके बाद हायाघाट, लहेरियासराय, दरभंगा व तारसराय में बस रेड अभियान चलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >