अपराधियों ने किराना व्यवसायी को मारी गोली, दो लोग जख्मी

चकसलेम के एक युवक को भी लगी गोली, पुलिस अभिरक्षा में हो रहा इलाज शाहपुर पटोरी :सशस्त्र अपराधियों ने किराना दुकानदार को गोली मार दी. गंभीर अवस्था में उसका इलाज पटना में जारी है. घटना थाना क्षेत्र के बाबा अमर सिंह स्थान के निकट हुई. घायल दुकानदार शिउरा अमर सिंह स्थान निवासी चंद्रिका प्रसाद सिंह […]

चकसलेम के एक युवक को भी लगी गोली, पुलिस अभिरक्षा में हो रहा इलाज

शाहपुर पटोरी :सशस्त्र अपराधियों ने किराना दुकानदार को गोली मार दी. गंभीर अवस्था में उसका इलाज पटना में जारी है. घटना थाना क्षेत्र के बाबा अमर सिंह स्थान के निकट हुई. घायल दुकानदार शिउरा अमर सिंह स्थान निवासी चंद्रिका प्रसाद सिंह का पुत्र अविनाश कुमार (28) है. इसे तीन गोली लगी है. दो गाली हाथ व एक गोली पेट में लगने की बात कही जा रही है. इधर, चकसलेम के एक युवक को गोली लगने की बात पुलिस कह रही है. जिसे घटना को लेकर पुलिस संदेह की दृष्टि से देख रही है.
जानकारी के अनुसार घटना के वक्त वह दुकान के बाहर ही खटिया लगा कर सो रहा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक रात करी 2 बजे एक बाइक पर सवार तीन अपराधी दुकान पर आये थे. एक अपराधी ने पिस्टल तान कर सो रहे अविनाश को जगाया. दुकान की चाबी मांगी.
चाबी नहीं देने पर जबरदस्ती करते हुए उसने चार-पांच राउंड फायरिंग की. जिसमें 3 गोली उसे लगी. गोली लगने के बाद वह बगल में लगे मेला की तरफ हल्ला करते हुए भागा. इस बीच शोर व फायरिंग की आवाज सुनकर लोग जमा हो गये. इस बीच सभी अपराधी भाग निकले. गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों ने उन्हें पटोरी बाजार के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सकों ने उन्हें समस्तीपुर रेफर कर दिया.
समस्तीपुर के निजी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. अभी पटना के राजेश्वरी अस्पताल में इलाज चल रहा है. लोगों के मुताबिक अपराधियों की मंशा दुकान लूटने की थी. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे एवं एक जोरा चप्पल बरामद किया है. एसडीओ मो. शफीक, एएसपी विजय कुमार, बीडीओ नवकंज कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार छानबीन में जुट गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >