समस्तीपुर : दो लाख रुपये कर्ज के लिए कर्जदाताओं ने रेलकर्मी को एक माह से गायब कर रखा है. रेल कर्मी समस्तीपुर रेल मंडल के वित्त विभाग में चतुर्थवर्गीय पद पर तैनात है. रेलकर्मी बिहारी उरांव है. वह कटिहार जिले के मनसाही थाना अंतर्गत कुमारीपुर का रहने वाला है. उसकी पत्नी अनिता देवी ने नगर थाना में पति के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दो लाख के लिए कर्जदाताओं ने रेलकर्मी को उठाया
समस्तीपुर : दो लाख रुपये कर्ज के लिए कर्जदाताओं ने रेलकर्मी को एक माह से गायब कर रखा है. रेल कर्मी समस्तीपुर रेल मंडल के वित्त विभाग में चतुर्थवर्गीय पद पर तैनात है. रेलकर्मी बिहारी उरांव है. वह कटिहार जिले के मनसाही थाना अंतर्गत कुमारीपुर का रहने वाला है. उसकी पत्नी अनिता देवी ने नगर […]

रेलकर्मी की पत्नी अनिता देवी ने कहा है कि उसके पति किसी व्यक्ति से दो लाख रुपये का कर्ज लिये हुए थे. जिसे अदा करने के लिये उस व्यक्ति ने पति के सेंट्रल बैंक का पासबुक नंबर 3658703049 व चेक व एटीएम अपने पास रख लिया था. वह रेलवे क्वार्टर नंबर 576 में रेलवे गंडक कॉलोनी में रहता था. वह अपने पति व बच्चों के साथ मामा की लड़की की शादी में घर गयी थी.
जिसके बाद 15 जून को उसके पति कटिहार से लौट कर अपने ड्यूटी के लिये समस्तीपुर आ गये थे. तब से उसके पति के मोबाइल नंबर 7352186763 से लगातार बात हो रही थी. 1 जुलाई को बात करने के क्रम में पति ने बताया कि वह पटना में हैं. ट्रेन से समस्तीपुर आ रहे हैं. फिर कटिहार आयेंगे. उसके बाद बात नहीं हुई. जिसके बाद उसने अपने लड़के सोनू कुमार को समस्तीपुर स्थित क्वार्टर पर भेजा. जहां पता चला कि ताला लगा हुआ है. जब ताला तोड़ा गया, तो घर पर सारा सामान मौजूद था. मगर ड्यूटी कार्ड व रेलवे पास नहीं था.
इसके बाद पति का मोबाइल नंबर चालू था. जब उसके परिजनों ने उक्त नंबर पर बातचीत की तो दूसरे व्यक्तियों ने फोन उठाया. उन्हें पहचानने व डेरा पर आने की बात कही. इसके बाद मोबाइल नंबर से दोबारा बात नहीं हो पायी. इधर, 29 जून को रेलकर्मी के खाते में जब वेतन की राशि भेजी गयी, तो उसकी निकासी एटीएम से करने की बात भी सामने आ रही है. प्राथमिकी के आलोक में नगर थाने की पुलिस जांच में जुट गयी है.