बदला समय सारिणी
समस्तीपुर : 75241/42 समस्तीपुर-कटिहार-समस्तीपुर डेमू सवारी गाड़ी अब मेमू में बदल दी गयी है. इसके अलावा 6 अन्य ट्रेनों को भी पैसेंजर ट्रेन से बदलकर डेमू सेवा में परिवतित किया गया है. जिन ट्रेनों का कंवर्शन किया गया है उसमें 55223 समस्तीपुर-दरभंगा पैंसेंजर गाड़ी को 75281 समस्तीपुर-दरभंगा डेमू के रुप में बदल दिया गया है.
इसी तरह 55224 दरभंगा-समस्तीपुर सवारी गाड़ी को 75282 दरभंगा-समस्तीपुर डेमू में बदला गया है. 55553 सहरसा-समस्तीपुर सवारी गाड़ी को नयी संख्या 75283 के रुप में डेमू में बदला गया है. 55554 समस्तीपुर-सहरसा सवारी गाड़ी को 75284 समस्तीपुर-सहरसा डेमू में परिवतित किया गया है.
55559 सहरसा-समस्तीपुर सवारी गाड़ी को नयी संख्या 75285 के रुप में डेमू में बदला गया है. जबकि 55560 समस्तीपुर-सहरसा सवारी गाड़ी को 75286 संख्या के साथ डेमू में बदलाव किया गया है. इस बावत जानकारी देते हुये समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विरेंद्र कुमार ने बताया कि 25 जुलाई से इस सेवा की शुरुआत कर दी जायेगी.
समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मेमू का बदला समय
63215 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मेमू सेवा समस्तीपुर से 16.35 में रवाना होगी. जो मुजफ्फरपुर 18.05 बजे पहुंचेगी. जबकि 63216 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर सवारी गाड़ी मुजफ्फरपुर से 18.25 बजे चलेगी व समस्तीपुर यह रात के 20.20 बजे पहुंचेगी. जबकि 63307 कटिहार-समस्तीपुर मेमू सवारी गाड़ी उजियारपुर में 16.15 के बजाय 16.05 बजे पहुंचेगी.
समस्तीपुर इसके आगमन का समय 16.55 की जगह 16.25 होगा. 75212 सोनपुर-समस्तीपुर डेमू सवारी गाड़ी व 75239 सोनपुर-समस्तीपुर डेमू समस्तीपुर जंक्शन क्रमश: 7.45 व 12.45 बजे आयेगी. 75261 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज डेमू सवारी गाड़ी जीवधारा 18.01 के बजाय 18.28 बजे आयेगी. 15274 अब रक्सौल 17 बजे के बजाय 17.40 में आयेगी.75234 रक्सौल अब 16.35 की जगह 16.20 में आयेगी.
