समस्तीपुर :ट्रक के धक्के से व्यवसायी की मौत

समस्तीपुर : एनएच 28 स्थित मुख्य चौराहा सरदारगंज चौक के मछली आढ़त के समीप बुधवार की सुबह ट्रक से कुचल कर मछली व्यवसायी धीरज कुमार की मौत हो गयी. उसके पिता मौलवीचक नवादा वार्ड छह निवासी राम सकुन साहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनकी चिकित्सा अनुमंडल अस्पताल में चल रही है. प्रत्यक्षदर्शियों व […]

समस्तीपुर : एनएच 28 स्थित मुख्य चौराहा सरदारगंज चौक के मछली आढ़त के समीप बुधवार की सुबह ट्रक से कुचल कर मछली व्यवसायी धीरज कुमार की मौत हो गयी. उसके पिता मौलवीचक नवादा वार्ड छह निवासी राम सकुन साहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
उनकी चिकित्सा अनुमंडल अस्पताल में चल रही है. प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र साइकिल से विद्यापतिनगर से मछली लेकर बिक्री के लिए मछली आढ़त के पास पहुंचे थे. इसी क्रम में बेगूसराय की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गये. ट्रक से धीरज के सिर का हिस्सा कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गयी. उसके पिता राम सकुन सहनी भी जख्मी हो गये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >