ईआरएसएस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के लिए समस्तीपुर के 13 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति

अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर समस्तीपुर से 13 पुलिसकर्मियों को ईआरएसएस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्रतिनियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से आपातकालीन सेवाओं के संचालन को और मजबूती मिलेगी।

Samastipur News: अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु) के निर्देश पर ईआरएसएस (इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम) कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में रिक्त पदों के विरुद्ध विभिन्न श्रेणी के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है.

समस्तीपुर से 13 पुलिसकर्मियों का चयन

जारी आदेश के अनुसार समस्तीपुर जिला बल से कुल 13 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति पटना एवं गया स्थित ईआरएसएस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में की गई है.

प्रतिनियुक्त कर्मियों में चार पुरुष सिपाही, सात महिला सिपाही, एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) सहित कुल 13 पुलिसकर्मी शामिल हैं.

इन पुलिसकर्मियों की हुई प्रतिनियुक्ति

प्रतिनियुक्ति पाने वालों में अनुज कुमार, शंभू कुमार, विपुल कुमार, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, आशा कुमारी यादव, कृति कुमारी, पिंकी कुमारी, गायत्री कुमारी, रीमा कुमारी, पिंकी कुमारी (टू), सुबोध कुमार तथा सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार शामिल हैं.

आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी मजबूती

पुलिस विभाग के अनुसार इन सभी कर्मियों की तैनाती ईआरएसएस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में आपातकालीन सेवाओं के बेहतर संचालन, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया तथा तकनीकी रूप से सशक्त निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >