समस्तीपुर रेल मंडल के 100 से अधिक कर्मचारी लापता

कंट्रोलिंग आॅफिसर को खोजने की मिली जवाबदेही कार्मिक विभाग ने शुरू की लापता कर्मियों की तलाश, भेजा जा रहा नोटिस आई पास के आधार पर कर्मियों की संख्या है 195 समस्तीपुर : रेल मंडल में 100 से अधिक रेल कर्मचारी ऐसे हैं जो कि सालों से अपने ड्यूटी से नदारद हैं. जिनका कोई अता-पता रेलवे […]

कंट्रोलिंग आॅफिसर को खोजने की मिली जवाबदेही

कार्मिक विभाग ने शुरू की लापता कर्मियों की तलाश, भेजा जा रहा नोटिस
आई पास के आधार पर कर्मियों की संख्या है 195
समस्तीपुर : रेल मंडल में 100 से अधिक रेल कर्मचारी ऐसे हैं जो कि सालों से अपने ड्यूटी से नदारद हैं. जिनका कोई अता-पता रेलवे को नहीं मिल पा रहा है. ऐसे कर्मियों को तलाशने की जवाबदेही अब संबंधित विभाग के कंट्रोलिंग अफसर संभालेंगे. रेल मंडल के कार्मिक विभाग ने ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली है.
जिसके कारण रेलवे की सेवा बाधित हो रही है. साथ ही इसके लिए संबंधित पदाधिकारी को इन कर्मचारियों के घर के पते पर नोटिस भेजने को कहा गया है, जिससे इनका ट्रेस मिल पाये व रेलवे आगे की कार्रवाई पूरी कर सके. कार्मिक विभाग की माने तो ऐसे कर्मियों की पहचान उनके आई पास उपयोग करने के आधार पर चयनित की गयी है. इसमें करीब 195 रेल कर्मचारी हैं , जो की अपनी ड्यूटी से नदारद हैं. हालांकि इसमें सेवानिवृत्त व मेडिकल रूप से अनफिट लोग भी शामिल हैं.
वहीं कौन कर्मचारी किस कारण से अपनी ड्यूटी से नदारद है यह तभी पता चलेगा जब वह रेलवे के नोटिस का जवाब मिलेगा. बताते चले कि विगत दिनों भी रेल मंडल ने रनिंग में कार्यरत ऐसे दर्जन भर कर्मचारियों को चयनित किया था. उनकी खोजबीन के लिये तीन-तीन बार नोटिस भी भेजा गया. मगर इन कर्मचारियों की ओर से कोई संवेदनशीलता नहीं दिखायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >