रंगदारी को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट, फायरिंग
सिंघिया : थाना क्षेत्र के भुसना गांव में रंगदारी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग भी की साथ ही साथ घर में आग भी लगा दिया. मारपीट में एक पक्ष के संजय यादव, लक्ष्मण यादव की पत्नी श्यामा देवी एवं राम विलास यादव गंभीर […]
सिंघिया : थाना क्षेत्र के भुसना गांव में रंगदारी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग भी की साथ ही साथ घर में आग भी लगा दिया.
मारपीट में एक पक्ष के संजय यादव, लक्ष्मण यादव की पत्नी श्यामा देवी एवं राम विलास यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. जिन्हें परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस छानबीन में जुट गयी है. जख्मी के परिजनों ने घटनास्थल से एक खोखा भी पुलिस को सौंपा है.
घटना को लेकर बताया जाता है कि गणेश यादव एवं जयवीर यादव के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है़ इस रंजिश को लेकर अक्सर दोनों पक्ष में मारपीट होती रहती है.
गुरुवार को हुई घटना भी उसी रंजिश का एक अंश था. घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है़ इधर, एक पक्ष के गणेश यादव ने थाने में आवेदन देकर एफआइआर भी दर्ज कराया है़. इसमें गांव के ही जयवीर यादव, बैजनाथ यादव, विमलेश्वर यादव, नागेश्वर यादव सहित कई को आरोपित किया गया है.
प्राथमिकी में कहा गया है कि सभी आरोपी उसके घर पर पहुंचकर पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी़ विरोध करने पर जयवीर यादव के आदेश पर आरोपितों ने मारपीट और लूटपाट शुरू कर दी़ इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी किया साथ ही साथ उसके घर में आग भी लगा दी़ ग्रामीणों की भीड़ जुटने के बाद सभी आरोपी भाग खड़े हुए और रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी.