कुख्यात को छोड़ने का तीन लाख में सौदा कराते धराया

समस्तीपुर : पुलिस के साथ काम करने वाला प्राइवेट ड्राइवर एवं मुखवीर भी अपने आप को किसी पुलिस अधिकारी से कम नहीं आंकता है. वरीय अधिकारियों की थोड़ी सी अनदेखी इनके मनोबल को इतना बढ़ा देता है कि वे खुलेआम पुलिस के नाम पर मारपीट और अवैध वसूली तक शुरू कर देते हैं. कुछ ऐसा […]

समस्तीपुर : पुलिस के साथ काम करने वाला प्राइवेट ड्राइवर एवं मुखवीर भी अपने आप को किसी पुलिस अधिकारी से कम नहीं आंकता है. वरीय अधिकारियों की थोड़ी सी अनदेखी इनके मनोबल को इतना बढ़ा देता है कि वे खुलेआम पुलिस के नाम पर मारपीट और अवैध वसूली तक शुरू कर देते हैं.

कुछ ऐसा ही मामला जिले के हलई ओपी थाना से जुड़ा हुआ एक बार फिर देखने को मिला है़ शनिवार को जहां हलई ओपी के चकलालशाही में वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से मारपीट की गयी़ वहीं रविवार को हलई ओपी थाना पुलिस का निजी चालक उस कुख्यात को तीन लाख रुपये में छोड़ने का सौदा करते हुए पकड़ा गया जिस कुख्यात को गिरफ्तार करने के लिए जिला पुलिस को एसटीएफ की मदद लेनी पड़ी थी.

हालांकि उस चालक के मंसूबे सफल नहीं हो पाये. पुलिस की टेक्निकल सेल ने उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया़ गिरफ्तार निजी चालक मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी गांव का मो़ जमील उर्फ जालो बताया जाता है. जो वर्तमान में हलई ओपी में निजी चालक के रूप में कार्यरत है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >