लोकसभा के लिए जारी हुआ 198 फ्री सिंबल

समस्तीपुर : लोक सभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए 198 मुक्त प्रतीकों की सूची जारी कर दी है. इसके लिए प्रत्याशी को अपनी पसंदीदा प्रतीक के अलावा वैकल्पिक के तौर पर दो प्रतीक भी नामांकन पर्चा में भर कर देंगे. आयोग की जारी मुक्त प्रतीकों की सूची में शामिल […]

समस्तीपुर : लोक सभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए 198 मुक्त प्रतीकों की सूची जारी कर दी है. इसके लिए प्रत्याशी को अपनी पसंदीदा प्रतीक के अलावा वैकल्पिक के तौर पर दो प्रतीक भी नामांकन पर्चा में भर कर देंगे. आयोग की जारी मुक्त प्रतीकों की सूची में शामिल स्पैनर व चिमटा का चुनाव चिह्न बिहार एवं झारखंड को छोड़ सभी राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के लिए मान्य होंगे. इस बार नगाड़ा चुनाव चिह्न किसी निर्दलीय को नहीं आवंटित होगी. क्योंकि इसे किसी दल ने अब पंजीकृत करा लिया है.

चुनावी घमसान से पड़ेगा लग्न पर असर, कर लें बरात का इंतजाम: समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट से नामांकन दाखिला की प्रक्रि या दो अप्रैल से प्रारंभ होगी. इसके बाद चुनाव की प्रक्रि या आगे बढ़ेगी. इस लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तिथि 29 अप्रैल निर्धारित है. जाहिर है कि लोकसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रि या प्रारंभ होने के बाद नेताओं के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा. भीड़ भी बढ़ेगी और चुनाव के मद्देनजर वाहनों की भी समस्या सामने आएगी. 17 अप्रैल से ही लग्न का मौसम प्रारंभ हो रहा है. जो इस जिले में मतदान व उसके बाद तक जारी रहेगा. लग्न व चुनाव दोनों एक साथ है.
ऐसे में शादी विवाह वाले घरों में पहले से तैयारियों को व्यवस्थित कर लेना जरु री होगा. चुनाव में वाहनों की धर पकड़ भी जल्द ही प्रारंभ हो जाएगी. एक बार जो वाहन चुनाव कार्य में लग गया, उसे बाहर निकाल पाना फिर मुश्किल होगा. अलावा इसके होटल आदि में भी नेताओं की भीड़ बढ़ने के कारण शादी समारोह की तैयारियां प्रभावित नहीं हो, इसके बारे में पर्याप्त प्रबंध जरुरी होगा. क्योंकि इस अवधि में पूरे जिले में चुनावी रैली, नुक्कड सभा, नेताओं का आगमन व होटलों की बुकिंग से शादी की तैयारियों में विघ्न पड़ने की संभावना बनी रहेगी.
वही नामांकन दाखिला प्रारंभ होने के पूर्व ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है. इसके तहत रात के दस बजे से सुबह के छह बजे तक डीजे पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है. ऐसे में शादी वाले घरों में भी डीजे रात के समय नहीं बज सकेगा. इसकी पूरे जिले में मॉनीटरिंग व कार्रवाई के लिए अधिकारियों की टीम तैनात की जा चुकी है. बताते चलें कि अप्रैल माह में 17, 19, 20, 21, 23, 24, 25 व 26 को शादी विवाह का मुहूर्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >