चोरी के 54 बोरी चावल के साथ एक गिरफ्तार

वारिसनगर : मथुरापुर बाजार स मिति प्रांगण स्थित एक दुकान से गुरुवार की रात्रि हुई 105 बोरी चावल में से 54 बोरी चावल के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसका नेतृत्व ओपी अध्यक्ष चन्द्रकिशोर टुडू ने किया. पुलिस ने बताया कि शनिवार को सअनि अनिल कुमार सिंह के साथ छापेमारी की […]

वारिसनगर : मथुरापुर बाजार स मिति प्रांगण स्थित एक दुकान से गुरुवार की रात्रि हुई 105 बोरी चावल में से 54 बोरी चावल के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसका नेतृत्व ओपी अध्यक्ष चन्द्रकिशोर टुडू ने किया. पुलिस ने बताया कि शनिवार को सअनि अनिल कुमार सिंह के साथ छापेमारी की जा रही थी. इसी बीच एक जुगाड़ ठेला पर चावल लादकर जा रहे चालक को मुक्तापुर गुमटी से मन्नीपुर जाने वाली सड़क पर रोका गया.

पूछताछ में उसने अपना परिचय कल्याणपुर थाने के परतापुर गांववासी मोती साह के पुत्र प्रेम कुमार के रूप में दिया. पूछताछ व तलाशी के दौरान ठेला चालक ने बताया कि यह चावल बाजार समिति स्थित दुकान में हुई चोरी का है. इसके बाद उसे पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर ओपी लाया गया. चावल का मिलान किया तो ठेला पर 30 बोरी चावल पायी गयी. उसकी निशानदेही पर उसके ही घर सह बथान से 24 बोरी चावल बरामद की गयी.
ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार ठेला चालक से बाकी चावल की बाेरियों व अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है. ओपी अध्यक्ष ने जांच प्रभावित होने के कारण आगे कुछ बताने से गुरेज किया.
ज्ञात हो कि शुक्रवार को बाजार समिति प्रांगण स्थित गल्ला दुकान के स्वामी सह नगर थाना के गोला रोड निवासी राजीव कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुये अपने प्रतिष्ठान का ताला तोड़कर 105 बोरी चावल चोरी होने की बाते कही थी. दिनभर सभी गल्ला व्यवसायियों ने बाजार समिति स्थित अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >