पुलवामा हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले में एक युवक को पुलवामा में जवानों की शहादत को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि ताजपुर क्षेत्र के रहीमाबाद गांव निवासी उक्त युवक का नाम मोहम्मद इमरान है जो कि इंटर […]

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले में एक युवक को पुलवामा में जवानों की शहादत को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि ताजपुर क्षेत्र के रहीमाबाद गांव निवासी उक्त युवक का नाम मोहम्मद इमरान है जो कि इंटर पास कर आईटीआई की तैयारी कर रहा है. इमरान पर अपने फेसबुक अकाउंट पर पुलवामा को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप है.

ये भी पढ़ें… सोशल मीडिया पर देश विरोधी कमेंट करना युवक को पड़ा महंगा, कोर्ट में आरोपित को लोगों ने पीटा

वहीं, पुर्णिया जिले में फेसबुक पर हिंदुस्तान के बजाय कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जाने पर एक स्थानीय व्यक्ति की शिकायत पर राजू खान नामक एक युवक के खिलाफ केहाट सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

ये भी पढ़ें…पुलवामा हमला : शहीद रतन के परिवार से मिले सांसद पप्पू यादव, दी एक लाख की आर्थिक मदद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >