समस्तीपुर : ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, दो की मौत

पूसा (समस्तीपुर) : वैनी ओपी से गुजरनेवाली ताजपुर-पूसा पथ स्थित वैनी अल्युमिनियम फैक्टरी के समीप शनिवार को ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. इस घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के बघौनी गांव निवासी […]

पूसा (समस्तीपुर) : वैनी ओपी से गुजरनेवाली ताजपुर-पूसा पथ स्थित वैनी अल्युमिनियम फैक्टरी के समीप शनिवार को ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. इस घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

मृतकों की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के बघौनी गांव निवासी मो. इफ्तेखार उर्फ मोख्तार व मो. मुर्शिद (22) के रूप में की गयी है. इसके बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. मोख्तार अपने घर से मुर्शिद के साथ किसी काम को लेकर वैनी बाजार आ रहा था.

इसी क्रम में घटना स्थल के निकट पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और उसने पास से गुजर रहे बाइक सवार इन दोनों युवकों को कुचल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >