गांधी जयंती को ट्रेन व स्टेशनों पर शाकाहारी भोजन ही मिलेगा मांसाहार

समस्तीपुर : गांधी जयंती पर रेलवे स्वच्छता दिवस के साथ ही अब शाकाहार दिवस भी मनायेगा. 2 अक्तूबर को किसी भी स्टेशन पर मांसाहार नहीं मिलेगा. इसके साथ ही यहां से निकलने वाली ट्रेनों में मांसाहार भोजन पर भी प्रतिबंध रहेगा. इसे लेकर रेल मंडल ने सभी स्टेशनों को निर्देश दिये हैं कि इस दिन […]

समस्तीपुर : गांधी जयंती पर रेलवे स्वच्छता दिवस के साथ ही अब शाकाहार दिवस भी मनायेगा. 2 अक्तूबर को किसी भी स्टेशन पर मांसाहार नहीं मिलेगा. इसके साथ ही यहां से निकलने वाली ट्रेनों में मांसाहार भोजन पर भी प्रतिबंध रहेगा. इसे लेकर रेल मंडल ने सभी स्टेशनों को निर्देश दिये हैं कि इस दिन कोई भी कैंटीन संचालक मांसाहार भोजन न बनायेगा और न परोसेगा. दरअसल, रेल मंत्रालय ने केंद्र सरकार से गांधी जयंती के दिन 2 अक्तूबर को ट्रेन में मांसाहार भोजन नहीं दिये जाने की सिफारिश की थी. यह सुझाव मान लिया गया है. इस कारण अब राष्ट्रपिता की जयंती न सिर्फ स्वच्छता दिवस के तौर पर मनाया जायेगा,

बल्कि यह दिन शाकाहार दिवस के नाम से भी मनाया जायेगा. रेलवे की यह पहल राष्ट्रपिता के प्रति सम्मान के तौर पर शुरू करने जा रहा है, क्योंकि महात्मा गांधी शाकाहार के प्रबल समर्थक थे. इसलिए उनकी 150 वीं जयंती पर इस योजना को शुरू किया जा रहा है. इसे लेकर रेलवे की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. करीब एक माह पहले हुई बोर्ड मीटिंग के बाद रेलवे ने सभी जोन व मंडल स्तर पर इस योजना को लेकर सुझाव मांगे थे. अधिकांश जोन व मंडल के अधिकारियों ने इस योजना का समर्थन करते हुए इसे अच्छी पहल बताई है.

स्टॉल संचालकों को निर्देश
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मामले को लेकर विगत दिनों बोर्ड ने ट्रेनों में पेंट्रीकार व स्टॉल संचालकों की मीटिंग की थी. इसमें अभी से संचालकों को मौखिक आदेश दिये हैं, जिसमें उनसे कहा गया है कि वे गांधी जयंती पर ट्रेनों व स्टेशनों पर मांसाहार भोजन नहीं परोसेंगे. इस पर प्रतिबंध रहेगा. इस सप्ताह इस संबंध में लिखित आदेश जारी किये जायेंगे.
सीतामढ़ी में गैस एजेंसी से दिनदहाड़े पांच लाख लूटे
एजेंसी में लूट के बाद होम डिलीवरी कर्मचारी को भी लूटा
हथियार से लैस पांच बाइक पर सवार थे दस बदमाश
घटना के बाद थानाक्षेत्र से निकलने वाले रास्तों की नाकेबंदी
अपराह्न एक बजे बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >