सोलर एनर्जी से ग्रीन बनेगा मंडल कार्यालय

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय को ग्रीन मंडल कार्यालय के तर्ज पर विकसित किया जायेगा. इसके लिये मंगलवार को सात और सोलर पैनल पूरे परिसर में लगाये गये हैं. इसमें रेल मंडल कार्यालय के समक्ष पार्क, एसबीआइ एटीएम, मुख्य द्वार, पार्किंग आदी जगह शामिल है. इस बाबत सीनियर डीसीएम विरेंद्र कुमार ने बताया कि […]

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय को ग्रीन मंडल कार्यालय के तर्ज पर विकसित किया जायेगा. इसके लिये मंगलवार को सात और सोलर पैनल पूरे परिसर में लगाये गये हैं. इसमें रेल मंडल कार्यालय के समक्ष पार्क, एसबीआइ एटीएम, मुख्य द्वार, पार्किंग आदी जगह शामिल है. इस बाबत सीनियर डीसीएम विरेंद्र कुमार ने बताया कि मंडल रेल कार्यालय को पूरी तरह ग्रीन बनाया जायेगा. इसके लिये पूरे परिसर को सोलर इनर्जी के तहत विद्युत संचरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है. परिसर के कुछेक कार्यालयों में पहले ही सोलर इनर्जी का उपयोग कर विद्युत आपूर्ति की जा रही है. इसके अलावा पूरे परिसर में एलइडी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है. हालांकि अभी भी किसी जंक्शन को पूरी तरह ग्रीन बनाने के लिये थोड़े वक्त का इंतजार यात्रियों को करना पड़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >