समस्तीपुर : राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत मंगलवार को मांगों को लेकर वाहन व्यवसायियों ने चक्का जाम आंदोलन किया़ जगह-जगह सड़क पर टायर जलाकर जाम किया़ ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन, बिहार मोटर फेडरेशन, बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ के बैनर तले मुसरीघरारी, सातनपुर, दलसिंहसराय, रोसड़ा, ताजपुर, पटोरी, मोहिउद्दीननगर, कल्याणपुर, चकलालशाही आदि जगहों पर चक्का जाम किया गया़
कर्पूरी बस पड़ाव से एक बस, कोच, टाटा आदि का परिचालन नहीं हुआ़ बंद का नेतृत्व बिहार मोटर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मोहन अग्रवाल कर रहे थे़ चंदेश्वर सिंह, ओम प्रकाश, पवन राय, ह्रदय राय, बमबम, ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के राज्य सचिव डॉ़ एसएमए इमाम, अमित कुमार, प्रमोद गुप्ता,सुरेन्द्र राय, अशोक राय, मो़ सागीर, मो़ तारिक, अनुज कुमार, मनोज मुनचुन, मो़ इम्तेयाज, सत्येन्द्र राय, भुनेश्वर शेरा, सुरेश महतो, अजय सिंह, ललित राय, दिलीप पासवान, मो़ एहसान आदि कर रहे थे़ आंदोलनकारी मोटर वाहन कानून संशोधन विधेयक 2017 को वापस लेने,
पथ परिवहन उद्योग एवं पथ परिवहन कर्मियों की रक्षा के लिए कानून बनाने, 29 दिसंबर 2016 को दिये गये शुल्क बढ़ाने का आदेश वापस लेने, पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के अंदर लाने, थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम राशि को कम करने, टॉल प्लाजा पर टॉल वसूली बंद करने, फिटनेस में जुर्माना राशि प्रति दिन 50 रुपये को वापस लेने, जन्मप्रमाण पत्र पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने, मोटर कर्मचारी को पेंशन देने, सभी तरह के अवैध पार्किंग वसूली बंद करने, रंगदारी वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई़ संघ के नेताओं ने कहा कि इस संशोधन विधेयक के जरिये सरकार पूरे परिवहन क्षेत्र को बड़ी-बड़ी देशी-विदेशी कंपनियों के हाथों सौंपना चाहती है, परिवहन कर्मियों और छोटे-छोटे वाहन मालिकों की रोजी-रोटी छीनना चाहती है़
