समस्तीपुर : आरपीएफ ने सोमवार को विभिन्न ट्रेनों व जंक्शन पर अभियान चलाकर 15 लोगों को धर दबोचा. इसमें पांच लोग समस्तीपुर जंक्शन पर प्लेटफाॅर्म संख्या एक से धुम्रपान करते हुये पकड़े गये. जिसे धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया. इसके अलावा 75254 दरंभगा समस्तीपुर डीएमयू ट्रेन पर पांवदान पर यात्रा कर रहे 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें विक्रमपुर के रहने वाले मो. अशफाक,बेनीपट्टी के सुजीत साह, कल्याणपुर के जियाउल रहमान शामिल है.
वहीं एसीपी के तहत 55527 जयनगर पटना ट्रेन से कल्याणपुर निवासी मो. रशीद, दरभंगा के रहने वाले जयंत कुमार, वारिसनगर के अन्नु सिंह व कल्याणपुर के सुनील पासवान को गिरफ्तार किया गया. इसी तरह 19166 साबरमती ट्रेन से हायाघाट के राजीव झा, रामभद्रपुर के मो. शहादत को गिरफ्तार किया गया. जबकि 15204 लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से बंगरा के राजन कुमार, पूसा के अनमोल कुमार, खैरा के सोनू कुमार को आरपीएफ ने धर दबोचा. आरपीएफ की ओर से टीम का नेतृत्व एसआई प्रशांत कुमार ने किया. टीम के अन्य सदस्यों में राजीव कुमार यादव, अली हसन व हरिनारायण चौधरी शामिल थे.
