राहुल गांधी की आवाज को दबाने के खिलाफ युवा कांग्रेस ने निकाला प्रतिरोध मार्च

पूर्व सेना अध्यक्ष द्वारा लिखी गयी पुस्तक की चर्चा को भाजपा द्वारा बाधित किये जाने के विरोध में जिला युवा कांग्रेस ने बुधवार को प्रतिरोध प्रदर्शन किया.

प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

सहरसा. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संसद में भारत चीन सीमा पर पूर्व में हुए तनाव व पूर्व सेना अध्यक्ष द्वारा लिखी गयी पुस्तक की चर्चा को भाजपा द्वारा बाधित किये जाने के विरोध में जिला युवा कांग्रेस ने बुधवार को प्रतिरोध प्रदर्शन किया. युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार निराला के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह चौक से थाना चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया. प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रभारी परमजीत सिंह पम्मी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ चर्चा संसद में होनी चाहिए. नेता प्रतिपक्ष सरकार का अभिन्न अंग होता है, जो सत्ता पक्ष को आईना दिखाने का कार्य करता है. राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोकना यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री एवं सत्ता पक्ष सच्चाई से डरते हैं. एक पूर्व सेना अध्यक्ष द्वारा लिखी गयी किताब से सरकार का डर जाना देश की संप्रभुता के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है.

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जारी रखेंगे संघर्ष

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री तानाशाही एवं डरपोक मानसिकता के प्रतीक बन चुके हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोककर यह साबित कर दिया है. इसके खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर संघर्ष जारी रखेंगे. इस अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है. जहां सरकार के कार्यों पर सवाल उठाना एवं संसद में चर्चा करना नेता प्रतिपक्ष का संवैधानिक अधिकार है. देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व नेता प्रतिपक्ष करता है. संसद में पुस्तकों एवं तथ्यों पर चर्चा नहीं होने दी जाएगी, तो यह माना जाएगा कि मोदी सरकार उस सच्चाई से डरती है, जो उस किताब में लिखी है. वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामशरण यादव ने कहा कि देश में विपक्ष की आवाज को सुनियोजित तरीके से दबाया जा रहा है. मौके पर जिला महासचिव बंटी सिंह यादव, जिला सचिव डेविड यादव, उपाध्यक्ष अल्ताफ राजा, नगर अध्यक्ष रविकांत राजा, शाहीन आलम, अजीत सरकार, सोहन यादव, राजन यादव, रूपेश साह, आयुष सिंह, अंकित कुमार, बाबुल कुमार, गुड्डू यादव, सुभाष यादव, अवधेश कुमार, नरेश कुमार, धनो कुमार, मंटू कुमार, सुधीर कुमार, शिवम कुमार, प्रदीप झा, बाबुल सिंह, मजनू हैदर, मणि भूषण पासवान, क्रांति सदा, विजय साद सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >