चोरी का आरोप लगा की युवक की पिटाई

चोरी का आरोप लगा की युवक की पिटाई

सौरबाजार. थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड 6 में चोरी का आरोप लगाकर युवक को बेरहमी से मारपीट आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया जहां रविवार की देर रात्रि मो हदीस के घर एक युवक को पकड़ा गया और चोरी का आरोप लगा बेरहमी से मारपीट की गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच तहकीकात करते हुए आरोपी युवक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया. युवक की पहचान नगर पंचायत के वार्ड 6 निवासी मो रुस्तम के पुत्र मो चांद के रुप में हुई. घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है. मामले को लेकर पीड़ित मो हदीस ने आरोपी मो चांद पर रात्रि में घर में घुसकर घर में रखे बक्सा चोरी कर भागने की बात कही है. हल्ला होने पर आसपास के लोगों के सहयोग से पकड़ा गया. फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया. जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष से पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया था. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सहृ थानाध्यक्ष खालिद हयात ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >