अपनी जमीन बताते काम को रोकने के लिए महिलाओं ने किया हंगामा

अपनी जमीन बताते काम को रोकने के लिए महिलाओं ने किया हंगामा

सुधा मिल्क काउंटर खोलने को लेकर चिन्हित भूमि पर हो रहा था निर्माण कार्य सिमरी बख्तियारपुर . प्रखंड कार्यालय परिसर में राज्य सरकार के आदेश पर सुधा मिल्क काउंटर खोलने को लेकर चिन्हित भूमि पर शनिवार को भवन निर्माण कार्य की शुरुआत करवायी गयी. लेकिन भवन निर्माण कार्य के शुरुआत करने जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई कि निर्माण स्थल पर कुछ महिलाओं ने पहुंच कर अपनी जमीन बताते हुए काम को रोकने के लिए हंगामा शुरू कर दिया. निर्माण कार्य स्थल पर हंगामा की सूचना पर पहुंचे सीओ शुभम वर्मा ने हंगामा कर रही महिलाओं को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया. लेकिन मामला शांत नहीं हुआ. जिसके बाद सीओ ने उक्त बात की सूचना बख्तियापुर थाना को दी. सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए महिलाओं को समझाने का प्रयास किया. जिसके बाद मामला को किसी तरह शांत कराया गया. इस पूरे घटना क्रम के बीच कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. बताते चलें कि राज्य सरकार ने जिले के सभी प्रखंडों में सुधा काउंटर खोले जाने की योजना बनायी है. प्रखंड कार्यालय परिसर में सुधा काउंटर खुलने से लोगों को समय पर आवश्यकता अनुसार दूध और दूध से बने प्रोडक्ट मिल सकेंगे. इसके साथ ही इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा. इसके लिए प्रखंड में पूर्व में ही स्थल चयन कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >