वाहन के धक्के से महिला जख्मी

बख्तियापुर थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर-बलवाहाट एनएच 107 सड़क मार्ग की सरडीहा पंचायत के बलथी गांव के समीप बुधवार दोपहर बाद एक चार चक्का वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दिया.

सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियापुर थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर-बलवाहाट एनएच 107 सड़क मार्ग की सरडीहा पंचायत के बलथी गांव के समीप बुधवार दोपहर बाद एक चार चक्का वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दिया. जिससे महिला जख्मी हो गयी. जख्मी महिला को पंसस राहुल सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने जख्मी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट आने की वजह से बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया. जख्मी महिला सरडीहा पंचायत के बलथी गांव निवासी राजेश ठाकुर की 25 वर्षीय पत्नी नीलम देवी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला बुधवार दोपहर बाद अनुमंडलीय अस्पताल से इलाज करवा कर अपने घर जा रही थी. जैसे ही वह अपने घर के समीप पहुंची कि सड़क पार करने के दौरान बलवाहाट की दिशा से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित चार चक्का वाहन ने उसे टक्कर मार दी. जिससे वह जख्मी हो गयी. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चार चक्का वाहन और उसके चालक को पकड़ लिया. फोटो – सहरसा 18 – इलाजरत महिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >