सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

सोनवर्षाराज. बसनही थाना क्षेत्र के गोंदराम गांव में शनिवार की सुबह सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर पंचायत के गोंदराम गांव निवासी सिकेन्द्र शर्मा की पत्नी जयमाला देवी शनिवार की सुबह आंगन में झाड़ू लगा रही थी. इस दौरान आंगन में रखे घरेलू सामान को आंगन के दीवार पर रख रही थी. जहां विषैले सर्प ने जयमाला देवी के हाथ के अंगूठे में डंस लिया. घटना के बाद महिला को आनन-फानन में परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सोनवर्षाराज सीएचसी लाया जा रहा था. जहां रास्ते में उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया. इधर घटना की सूचना बाद बसनही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >