महादलित टोले से गायब पांच बच्ची उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन से बरामद

महादलित टोले से गायब पांच बच्ची उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन से बरामद

24 घंटे के अंदर नवहट्टा पुलिस ने गायब बच्ची को बरामदगी का निकाला सुराग शुक्रवार को नगर पंचायत वार्ड नंबर 17 की पांच बच्ची घास काटने के दौरान हो गयी थी लापता नवहट्टा. नगर पंचायत नवहट्टा वार्ड नंबर 17 की पांच बच्ची जो शुक्रवार की दोपहर घास काटने गयी थी. पांचों बच्ची अचानक से गायब हो गयी. गायब बच्चियों को उत्तर प्रदेश के लखनऊ ऐशबाग स्टेशन से बरामद किया गया है. परिजन के द्वारा काफी खोजबीन की गयी, लेकिन गायब पांचों बच्ची में से किसी का कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर बच्ची बरामदगी की गुहार लगायी. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार सहित नवहट्टा थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर बच्ची को बरामद कर लिया. हालांकि पुलिस के लिए अभी यह चिंता का विषय बना हुआ है कि बच्ची आखिर ऐशबाग स्टेशन तक पहुंची कैसे. इस संबंध में पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है. नवहट्टा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गायब बच्ची को लाने के लिए एसआई संजीव कुमार सहित अन्य पुलिस बल को भेजा गया है. बच्ची ऐशबाग में रेलवे पुलिस के कब्जे में सुरक्षित है. सोमवार को सभी बच्ची नवहट्टा वापस आ जायेगी. पुलिस द्वारा बच्चियों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. स्थानीय लोगों ने नवहट्टा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार व अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार के प्रति साधुवाद व्यक्त किया. 24 घंटे के अंदर गायब बच्चियों का सुराग निकाल पुलिस टीम को बच्ची को लाने के लिए भेज दिया. क्षेत्र में इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है तथा परिजनों ने भी राहत की सांस ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >