स्कॉर्पियो की ठोकर से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

स्कॉर्पियो की ठोकर से महिला की मौत

सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र के सहरसा-सुपौल मुख्यमार्ग पर तुलसियाही के पास स्कॉर्पियो की ठोकर से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी उषा देवी सोमवार की सुबह सड़क पार कर घास लाने बहियार जा रही थी. उसी समय तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उसे ठोकर मार दी. जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और हंगामा करने लगे. कुछ घंटे बाद पुलिस व जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. मालूम हो कि रविवार को भी दो बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गयी थी. 12 घंटे में दो लोगों की मौत इस सड़क पर हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सड़क का चौड़ीकरण हुआ है, तब से वाहनों की रफ्तार बढ़ गयी है. पैदल सड़क पार करना मुश्किल हो गया है. पूर्व में भी सहरसा-सुपौल मुख्यमार्ग पर रोज किसी न किसी का एक्सीडेंट होता था. अब दुर्घटना बढ़ गयी है. इस मामले में पूछने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि स्कॉर्पियो की ठोकर से एक महिला की मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >