आपातकालीन स्थिति में पहले रिस्पॉन्डर के रूप में होंगे तैयार

आपातकालीन स्थिति में पहले रिस्पॉन्डर के रूप में होंगे तैयार

एनसीसी कैडेटों के लिए युवा आपदा मित्र को लेकर शिविर प्रारंभ सहरसा . 17 बिहार बटालियन जिला एनसीसी द्वारा 18 फरवरी से 27 फरवरी तक ओटीसी बरौनी में युवा आपदा मित्र के तहत शिविर प्रारंभ किया गया. यह शिविर भागलपुर ग्रुप की निगरानी में बिहार, झारखंड के लिए किया जा रहा है. गुरुवार को संध्या शिविर की ओपनिंग करते 17 बिहार बटालियन एनसीसी के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल बी सत्यनारायण ने कहा कि शिविर में कैडेटों को प्राथमिक चिकित्सा, बचाव तकनीक व राहत कार्यों का प्रशिक्षण एसडीआरएफ के ट्रेनर्स के माध्यम से दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का लक्ष्य कैडेटों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाकर आपातकालीन स्थिति में पहले रिस्पॉन्डर के रूप में तैयार करना है. उन्होंने कहा कि देश भर के हजारों एनसीसी कैडेट युवा आपदा मित्र बनकर प्राकृतिक आपदाओं के समय एनडीएमए, एसडीएमए के समन्वय से लोगों की सहायता करेंगे. उन्हें प्रशिक्षित कर राष्ट्रीय डेटाबेस से जोड़ा जायेगा. जिससे भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर देश की सेवाओं का उपयोग किया जा सके. कर्नल बी सत्यनारायण ने कहा कि यह योजना एनडीएमए, एसडीएमए के सहयोग से देश भर में आपदा तैयारियों को मजबूत करने के लिए लागू की जा रही है. जिसमें एनसीसी कैडेट्स की भूमिका महत्पूर्ण है. उन्होंने कहा कि कैंप में चयनित कैडेट्स को ड्रोन ऑपरेशन के पहलुओं पर भी प्रशिक्षित किया जायेगा. जो आपदा के समय काम आ सकते हैं. इस कैंप में बिहार के विभिन्न जिले के के लगभग 580 कैडेट भाग ले रहें हैं. इस कैंप के दौरान सभी केडेट्स को इमरजेंसी रिस्पांस किट भी प्रदान की जायेगी. साथ ही ट्रेंड कैडेट्स को सर्टिफिकेट एवं बीमित भी किया जायेगा. कैंप के अंतिम दिन सांस्कृतिक प्रोग्राम भी कैडेट द्वारा व विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा. इस कैंप में मेजर डॉ गौतम कुमार, लेफ्टिनेंट मो रकीब मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >