बेमौसम बारिश में नवनिर्मित सीएससी कैंपस में हुआ जलजमाव

बेमौसम बारिश में नवनिर्मित सीएससी कैंपस में हुआ जलजमाव

गत 17 मार्च को सीएम नीतीश कुमार द्वारा हुआ है लोकार्पण कटोरिया. समृद्धि यात्रा के दौरान कटोरिया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार द्वारा जिस नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण हुआ है. महज तीन दिनों बाद ही हुए बेमौसम बारिश से सीएचसी कैंपस की सूरत ही बिगड़ गई है. लगभग चार करोड़ की लागत से निर्मित तीस बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. जिससे यहां पहुंचने वाले मरीजों, लोगों व स्वास्थ्यकर्मियों को भी परेशानी हो रही है. विदित हो कि उदघाटन के बाद से नवनिर्मित सीएचसी में ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है. शीघ्र ही यहां इमरजेंसी, प्रसव सहित अन्य सेवा बहाल हो जाएगी. ज्ञात हो कि निर्माण कार्य के दौरान ही विभागीय अधिकारियों की अनदेखी व लापरवाही के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का ग्राउंड फ्लोर का लेवल बहुत ज्यादा नीचे कर दिया गया है. जिससे यहां जलजमाव की समस्या मामूली बारिश में ही उत्पन्न होते रहेगी. जल निकासी को लेकर अंडरग्राउंड नाला भी बना है, लेकिन जलजमाव की समस्या यहां स्थायी बन चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >