पीएम सूर्य घर योजना के तहत बिजली बिल पर बचत अपारः विद्युत कार्यपालक अभियंता

पीएम सूर्य घर योजना के तहत बिजली बिल पर बचत अपारः विद्युत कार्यपालक अभियंता

सहरसा. विद्युत विभाग के सभी उपभोक्ता केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आप अपना घर-आंगन रौशन कर सकते हैं. विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना संयंत्र लगाने पर लोगों को अनुदान मिलेगा. एक, दो व तीन किलोवाट के सोलर पैनल पर 30 से 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी. साथ ही बैंकों से सात फीसदी ब्याज पर दो लाख रुपए तक ऋण मिलेगा. बैंकों की ओर से ऋण राशि की वसूली शहरी क्षेत्रों में चार से पांच वर्षों में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सात से आठ वर्षों में की जायेगी. एक किलोवाट पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये एवं तीन किलोवाट या उससे अधिक पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी दी जायेगी. 150 यूनिट बिजली प्रति माह के लिए एक किलोवाट का सोलर पैनल, तीन सौ यूनिट बिजली प्रति माह के लिए दो किलोवाट का सोलर पैनल, तीन सौ यूनिट एवं उससे अधिक बिजली खपत के लिए तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जा सकता है. एक किलोवाट पर अस्सी हजार से एक लाख रूपये, दो किलोवाट पर एक लाख तीस हजार से एक लाख पचास हजार रुपए एवं तीन किलोवाट पर एक लाख नब्बे हजार से दो लाख रुपए तक की लागत आती है. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा तहत अब तक 19 उपभोक्ताओं के परिसर में सूर्य घर संयत्र अधिष्ठापित किया जा चुका है. उपभोक्ताओं के द्वारा इसका लाभ उठाया जा रहा है. अधिक विद्युत खपत वाले उपभोक्ता सौर ऊर्जा संयत्र लगा लें. जिससे बिल न्यूनतम हो सकता है. सोलर पैनल से उत्पादित बिजली का उपयोग घर का उपकरण चलाने के लिए किया जा सकता है व बची हुई बिजली को ग्रिड में भेजकर अतिरिक्त बिजली के विरुद्ध विपत्र में समायोजन किया जा सकता है. सूर्य ऊर्जा संयंत्र के लिए प्रति किलोवाट सौ वर्गफुट क्षेत्रफल की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा से वातावरण भी संतुलित रहेगा एवं बिजली बिल में भी कटौती होगी. सोलर पैनल के अच्छे तरीके से रखरखाव करने पर यह 25 वर्षों तक चलने योग्य है. जिससे लंबे समय तक मुफ्त बिजली का लाभ ले सकते हैं. सोलर पैनल लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए आवेदक के पास स्मार्ट प्रीपेड मीटर का कनेक्शन, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर, पैन, ईमेल ऐड्रेस की आवश्यकता होगी. बैंक से ऋण लेना है तो पैन कार्ड एवं ईमेल एड्रेस आवश्यक है. फोटो – सहरसा 06 – घर पर लगा सोलर प्लेट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >