एक आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय में बयान की प्रक्रिया जारी
पतरघट. पस्तपार थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व दर्ज दो अलग-अलग अपहरण कांडों में अपहृत दो युवतियों को सकुशल बरामद करने में पस्तपार पुलिस को सफलता मिली है. एक मामले में नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि पस्तपार थाना में दर्ज मामले की अनुसंधानकर्ता पुअनि प्रीति कुमारी ने अपहृता सोनी कुमारी को गुरुवार रात सिंघेश्वर स्थान से सकुशल बरामद किया. इस मामले में नामजद अभियुक्त मनु कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पस्तपार थाना में दर्ज कांड की अपहृता काजल कुमारी को शुक्रवार को सहरसा से सकुशल बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बरामद युवतियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. साथ ही न्यायालय में उनका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.