चोरी के सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार

चोरी के सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार

निर्माणाधीन पैक्स गोदाम में हुई चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता पतरघट. धबौली दक्षिणी स्थित निर्माणाधीन पैक्स गोदाम में बीते दिनों हुई चोरी के मामले में पतरघट पुलिस द्वारा बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की सामान बरामदगी किए जाने के साथ-साथ घटना में संलिप्त दो आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हाथ लगी है. शुक्रवार को पतरघट थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि बीते 22 फरवरी की रात धबौली दक्षिणी पंचायत स्थित निर्माणाधीन पैक्स गोदाम में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना में पैक्स अध्यक्ष रूद्रानंद कुमार सिंह द्वारा पुलिस को आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस द्वारा दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके नेतृत्व में एएसआई विष्णुदेव कुमार मोदी द्वारा पुलिस बल के सहयोग से गुरुवार को पस्तपार थाना क्षेत्र अंतर्गत धबौली पूर्वी पंचायत स्थित केशवपुर बस्ती निवासी राकेश कुमार पिता नवेश राम को गिरफ्तार कर उनके घर से चोरी की गयेई सामान में एक चापाकल, एक पानी वाला विद्युत मोटर, राज मिस्त्री का 8 करणी, एक पट्टा, दो रूसा, चार कुदाल, एक हथौड़ा बरामद किया गया तथा आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार करते एक विधिविरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया. जिसे न्यायालय भेजा गया. थाना अध्यक्ष ने कहा कि चोरी की घटना में संलिप्त अन्य चोरों की पहचान कर ली गयी है. जिसे भी पुलिस द्वारा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >