सौ लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग द्वारा शराब तस्करों के विरुद्ध की जा रही लगातार छापेमारी में बुधवार को उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली.

दो बाल किशोर को किया गया विधि निरुद्ध सहरसा. उत्पाद विभाग द्वारा शराब तस्करों के विरुद्ध की जा रही लगातार छापेमारी में बुधवार को उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली. सदर थाना क्षेत्र की दो जगहों से बड़ी मात्रा में जहां शराब बरामद किया गया, वहीं तस्कर को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. जबकि इस मामले में तस्कर भी गिरफ्तार किये गये हैं. जानकारी देते उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर उनके नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र के दो जगहों से कुल सौ लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. सत्संग मंदिर सराही के निकट एक ई रिक्शा से 71.250 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया है. साथ ही दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त बटराहा वार्ड 26 निवासी सुकन चौधरी के पुत्र अजय कुमार व ई रिक्शा चालक मोहनपुर सोनवर्षाराज के पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. ई रिक्शा पर 750 एमएल वाले विभिन्न ब्रांड के 95 बोतल कुल 71.250 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया. जबकि सदर थाना क्षेत्र के सर्वनारायण सिंह रामकुमार सिंह कॉलेज के निकट बेंगहा जाने वाली सड़क पर एक ई रिक्शा से दो झोला से 39 बोतल 750 एमएल मात्रा वाले विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब कल 29.250 लीटर जब्त किया गया है. मौके पर दो बाल किशोर को विधि निरुद्ध किया गया है. छापेमारी में उनके साथ सहायक अनि अविनाश कुमार, मद्य निषेध सिपाही दिलीप कुमार एवं अन्य उत्पाद बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >