प्रमंडल स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रमंडल स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

जुवेनाइल जस्टिस व पॉक्सो अधिनियम पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन सहरसा. कोसी प्रमंडल में बाल संरक्षण को सुदृढ़ बनाने एवं कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के लिए जुवेनाइल जस्टिस एवं पॉक्सो अधिनियम पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में सोमवार को किया गया. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कवच, यूनिसेफ व बिहार पुलिस द्वारा आयोजित किया गया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों व बच्चों से संबंधित मामलों में संवेदनशील एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सक्षम बनाना है. प्रशिक्षण के दौरान जुवेनाइल जस्टिस अधिनियम के प्रमुख प्रावधान व महत्वपूर्ण धाराओं पर चर्चा की गयी. पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराधों की पहचान, महत्वपूर्ण धाराएं एवं जांच प्रक्रिया, बाल पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार व बाल अनुकूल प्रक्रिया, प्राथमिकी दर्ज करने, साक्ष्य संकलन एवं अभियोजन की प्रक्रिया, केस स्टडी एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझ विकसित करने की जानकारी दी गयी. इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक भगवानजी पाठक व चन्द्रमा सिंह ने प्रतिभागियों को कानून के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की. जिससे वे अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन कर सकें. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहरसा, सुपौल व मधेपुरा जिलों के थाना प्रभारी एवं बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. प्रशिक्षक भगवानजी पाठक ने कहा कि इस पहल से कोसी प्रमंडल में बाल सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की अपेक्षा है. प्रशिक्षण में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों ने कार्यक्रम को उपयोगी व व्यवहारिक बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >