भारत के जनगणना को लेकर दिया जा रहा प्रशिक्षण सहरसा . भारत के जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना को लेकर फील्ड प्रशिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण समाहरणालय सभागार में दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के दूसरे दिन मास्टर प्रशिक्षक द्वारा जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. दूसरे दिन वरीय उप समाहर्ता अभिषेक कुमार एवं डीआरडीए के निदेशक पुलक कुमार ने प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया. दो चरणों में आयोजित इस प्रशिक्षण के पहले चरण के लिए चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. जबकि दूसरे चरण का प्रशिक्षण आगामी 28 मार्च से शुरू होगा. प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी विशाल राघव की मौजूदगी में सभी प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण लिया. मौके पर प्रशिक्षु दीपक कुमार, मायानंद, पंकज कुमार झा, शंकरानंद, प्रणव कुमार, विनय कुमार, पवित्र कुमार पवन, राजेश कुमार मिश्रा, विकास कुमार, प्रणव कुमार झा, हिमांशु शेखर, रमीज आलम, विजेंद्र कुमार यादव, रविंद्र कुमार राय, अमरनाथ झा, रवि किरण कुमार, दीपेंद्र मित्र, विशाल कुमार, पूजा कुमारी, सुशांत कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.
मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का दिया जा रहा प्रशिक्षण
मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का दिया जा रहा प्रशिक्षण
