थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी को किया गया लाइन हाजिर

थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी को किया गया लाइन हाजिर

सहरसा. पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने अनुशासन को लेकर कार्रवाई करते हुए बनमा ईटहरी थाना की तत्कालीन थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी को अनुशासनहीन व्यवहार के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश ठाकुर द्वारा खुशबू कुमारी के खिलाफ रिपोर्ट दी गयी थी. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि तत्कालीन थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी का व्यवहार एसडीपीओ कार्यालय में अनुशासन के अनुरूप नहीं था और उनके कार्यशैली में अनुशासनहीनता देखने को मिली. एसपी ने बताया कि जब किसी वरीय अधिकारी द्वारा इस प्रकार की शिकायत या रिपोर्ट दी जाती है तो उसे गंभीरता से लिया जाता है. इसी क्रम में मामले की सत्यता की जांच के लिए संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है. उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है. जिसके तहत निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया जाता है. पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि एसडीपीओ द्वारा दी गयी रिपोर्ट के आधार पर अब पूरे मामले की विस्तृत जांच करायी जा रही है. जांच के दौरान सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जायेगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जायेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. यदि जांच में आरोप सही पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >