ट्रैफिक जवान की बाइक चोरी

ट्रैफिक जवान की बाइक चोरी

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के प्रशांत मोड़ पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवान की बाइक चोरी का मामला सामने आया है. पीडित ट्रैफिक जवान फुलेंद्र यादव ने सदर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. दिये आवेदन में पीडित ने बताया कि रविवार को प्रशांत मोड़ पर ड्यूटी के दौरान अपनी बाइक सड़क किनारे दीवार के पास लगा कर ड्यूटी कर रहा था. करीब 3 बजे नाश्ता करने गया, जब वापस आया तो देखा कि बाइक गायब है. सदर पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है. मारपीट कर जख्मी कर देने व छिनतई का आरोप सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के गौरव गढ़ वार्ड नंबर 2 निवासी अनिल चौधरी ने मारपीट कर जख्मी कर देने व छिनतई का आरोप लगाते हुए नामजद आरोपित के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कराया है. पीडित ने बताया कि सोमवार को अपने बच्चों के साथ किताब व ड्रेस खरीदने जा रहा था कि गंगजला गायत्री नर्सिंग होम के पास दो बाइक पर सवार आरोपित शिवशंकर साह, बाबुल कुमार, राजीव कुमार, पप्पू यादव ने घेरकर गाली-गलौज देते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया व गले से सोने का चकती व दस हजार रुपया छीन लिया. सदर पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >