हथियार व कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सौरबाजार . सहरसा मधेपुरा मुख्य मार्ग एनएच 107 पर बैजनाथपुर थाना पुलिस ने तीरी बभनी गांव के सामने ओम चिमनी के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक टाटा टियागो कार में सवार तीन युवक को एक देसी पिस्तौल व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी देते थानाध्यक्ष अमरज्योति ने बताया कि एनएच पर सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक टाटा टियागो कार को रोककर तलाशी लेने पर उनमें एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस एवं चार मोबाइल फोन बरामद होने के बाद उन्हें जब्त कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान मधेपुरा जिला के भिरखी निवासी युगेश्वर यादव के पुत्र राजेश रंजन, सहरसा जिला के पत्तरघट थाना क्षेत्र के सुरमाहा गांव निवासी धिरेन्द्र यादव के पुत्र मुकेश कुमार एवं सौरबाजार थाना क्षेत्र के कांप निवासी बिहारी साह के पुत्र गोलू कुमार के रुप में की गयी है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों युवक किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घुम रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >