ऑटो पलटने से तीन लोग घायल, रेफर

ऑटो पलटने से तीन लोग घायल, रेफर

महिषी. क्षेत्र के प्रसिद्ध संत बाबा कारू मंदिर से दूध का चढ़ावा चढ़ा व पूजा अर्चना कर वापस लौट रहे ऑटो का तटबंध से नीचे पलटने के कारण कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाल सीएचसी पहुंचाया. मौके पर मौजूद डॉ कंचन कुमारी ने प्राथमिक उपचार कर मामला गंभीर देख सबों को सदर अस्पताल रेफर किया. मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान सुपौल जिला के नारायणपुर निवासी अरुण शर्मा, खगड़िया जिला के मथुरापुर निवासी पूजा कुमारी व बेगूसराय के बखरी निवासी राम सखी देवी के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >