महिला सहित तीन बच्चे को दबंगों ने मारपीट कर किया जख्मी

महिला सहित तीन बच्चे को दबंगों ने मारपीट कर किया जख्मी

मक्का की फसल तोड़ने लगाया आरोप सौरबाजार. थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सौरबाजार स्थित वार्ड 12 बढ़ोना टोला में मक्का की फसल तोड़ने को लेकर दबंग लोगों के द्वारा महिला सहित तीन बच्चे को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. मारपीट में जख्मी महिला सहित तीनों बच्चे को इलाज के लिए उनके परिजन द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां बताया गया कि जख्मी महिला का एक पैर टूट गया है. जख्मी महिला नगर पंचायत सौरबाजार के वार्ड 12 बढ़ोना टोला निवासी दिलीप सादा की पत्नी कुमधैन देवी ने बताया कि गांव के ही आजाद महतो, सुमित महतो व उनके परिवार के लोगों ने बेवजह मक्का की फसल तोड़ने का झूठा आरोप लगाकर हमारे भतीजा भूषण सादा के 8 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार को गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट करने लगा. बच्चे का हल्ला सुनकर हम और हमारी गोतनी वहां पहुंची तो सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. मारपीट में राहुल कुमार को भी गंभीर चोट लगी है. इस मामले को लेकर जख्मी महिला कुमधैन देवी ने थाना को आवेदन देकर मारपीट में शामिल आजाद महतो, सुमित महतो, पवन देवी, सविता देवी, पार्वती देवी और अन्य अज्ञात लोगों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं जख्मी महिला के पति परदेश में मजदूरी कर अपने परिवार का भरन पोषण करता है. थाना अध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >