दुकान तोड़ हजारों की चोरी

दुकान तोड़ हजारों की चोरी

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के जलसीमा गांव में अज्ञात चोरों ने एक गुमटी का दरवाजा तोड़कर करीब 25 हजार रुपये के सामान व नगदी की चोरी कर ली. इस बाबत पीड़ित दिव्यांग दुकानदार ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन में पीड़ित दिव्यांग दुकानदार रामविलास यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गुमटी का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदार को सुबह हुई. दुकान खोलने पहुंचने पर पाया कि गुमटी का दरवाजा टूटा पड़ा है व चोरों ने दुकान में रखे गुल्लक में जमा हजारों रुपये के अलावा गले से करीब पंद्रह सौ रुपये नगदी के अलावा अन्य सामानों की चोरी कर ली है. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >