पतरघट. चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त को चोरी के सामान के साथ पस्तपार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पस्तपार थाना अध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि पस्तपार पंचायत स्थित सखुआ बस्ती निवासी आशीष कुमार के किराना दुकान में 6 फरवरी की रात ताला तोड़ कर चोरी की गयी थी. दुकानदार आशीष कुमार के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ पस्तपार थाना में मामला दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि कांड के अनुसंधान के क्रम में तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर चोरी की घटना का 24 घंटा के अंदर खुलासा करते उनके नेतृत्व में पुअनि निर्मल गौंड पुलिस बल के सहयोग से चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त पस्तपार निवासी दिलीप कुमार पिता ब्रह्मदेव दास के पास से चोरी का सामान बरामद करते गिरफ्तार कर लिया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पर अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त गिरफ्तार दिलीप कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
चोरी के सामान के साथ चोर गिरफ्तार
चोरी के सामान के साथ चोर गिरफ्तार
