दो घरों से जेवरात व नगदी समेत पांच लाख की चोरी

दो घरों से जेवरात व नगदी समेत पांच लाख की चोरी

चोरी की सभी घटना घर के बाहरी हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो सौरबाजार . चोरों ने दो घरों से जेवरात और नकदी समेत लगभग पांच लाख से अधिक मूल्य के सामानों पर हाथ साफ कर लिया है, घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात पटेल चौक के पास घटित हुई है. जानकारी के अनुसार पटेल चौक निवासी शिक्षक गणेश पटेल के घर से चोरों ने सोना, चांदी के लगभग चार लाख की जेवरात के साथ साथ नगदी और कपड़े पर हाथ साफ कर लिया है. चोरी की सभी घटना घर के बाहरी हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. चोर रात्रि के लगभग 2 बजे पड़ोसी पवन पटेल की छत पर चढ़कर गणेश पटेल के घर में प्रवेश किया और गोदरेज व बक्से में रखे सोने और चांदी से बने लगभग पांच लाख रुपए का जेवरात व 33 हजार नगदी की चोरी करने के बाद बगल के झाड़ी में बक्सा को फेंक दिया है. वही चोर फिर बगल में सनोज पोद्दार के घर में रखे बक्सा से लगभग 2 लाख रुपए मूल्य का जेवरात और कपड़ा पर हाथ साफ किया है. यहां भी चोरों ने कपड़ा और जेवरात निकालने के बाद बक्सा को आम के बगीचे में फेंक दिया है. चोरी की दोनों घटना बैजनाथपुर थाना से महज 2 सौ मीटर की दूरी पर घटित हुई है. घटना की सूचना पर बैजनाथपुर पुलिस घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस चोरी हुए घरों और आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है. एसएफएल और डाॅग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा किया है. जिसमें पुलिस को अनुसंधान में मदद मिलेगी. मामले में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि जांच की जा रही है. चोरी की इस घटना का जल्द ही उद्भेदन कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >