पीड़ित ने टोटो चोरी को लेकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में दिया आवेदन

पीड़ित ने टोटो चोरी को लेकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में दिया आवेदन

बांका. अमरपुर थाना क्षेत्र के भरको हाट के समीप से अज्ञात चोरों के द्वारा टोटो की चोरी कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर सिउड़ी गांव निवासी पीड़ित टोटो मालिक अमरजीत कुमार ने सोमवार को थाना में लिखित आवेदन दिया है. कहा है कि गत रविवार की संध्या करीब 4 बजे टोटो पर सवारी को बैठाकर भरको गया था. सवारी को उतार सड़क किनारे टोटो खड़ी कर जरूरी कार्य से हाट चला गया. करीब 5 मिनट बाद हाट से वापस लौटा तो देखा टोटो गायब हो चुकी है. पीड़ित ने टोटो की काफी खोजबीन की. लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. जिसके बाद पीड़ित ने थाना में मामले का लिखित आवेदन दिया. पुलिस ने बताया है कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >