हुड़दुंगियों, नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

हुड़दुंगियों, नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक सौरबाजार . होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अंचलाधिकारी वरीय उपसमाहर्ता धीरज कुमार की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान के संचालन में आयोजित बैठक में में सभी पंचायतों से आये जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने प्रशासन को होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आश्वासन दिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों में सौहार्द के साथ होली मनायें. किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं दे. कहीं यदि कोई गड़बड़ी दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस को दें, त्वरित कार्रवाई होगी. होली में हुड़दुंगियों, नशेड़ियों और असमाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. पकड़े जाने पर उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जायेगी. किसी तरह के गलत और आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर करने से बचें. बैठक में मुख्य रूप से उपप्रमुख धीरेंद्र यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो कैलाश यादव, हाजी मो मुस्तकीम, डॉ पन्नालाल यादव, भाईजी मेहता, मो इस्माइल, युवा शक्ति के डॉ कपिलदेव यादव, सरपंच बिजेंद्र शर्मा, भूपेंद्र यादव, मो मजलिस, पैक्स अध्यक्ष बिपिन कुमार, मनीष कुमार, रमेश यादव, रिंकू यादव, अनिल यादव, नारायण यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >