महापौर व नगर आयुक्त ने खुद से झाड़ू लेकर की सफाई

महापौर व नगर आयुक्त ने खुद से झाड़ू लेकर की सफाई

स्वच्छ भारत मिशन दो की पहल स्वच्छ शहर के तहत चलाया गया विशेष सफाई अभियान डीबी रोड सहित अन्य मुख्य चौक-चाैराहे सहित अन्य सड़कों पर लगाया झाडू सहरसा . स्वच्छ भारत मिशन दो की पहल स्वच्छ शहर के तहत रविवार को नगर निगम क्षेत्र के शंकर चौक से विशेष सफाई अभियान चलाया गया. महापौर बैन प्रिया, नगर आयुक्त सुशील कुमार मिश्रा, उप नगर आयुक्त अरविंद सिंह, सशक्त स्थायी समिति सदस्य विनय कुमार, काजल देवी, निगम पार्षद जयप्रकाश यादव, आशीष रंजन, निगम पार्षद प्रतिनिधि दुर्गाकांत झा, दीपक सिंह, सिंको सिन्हा, कामेश साह, छोटू, मुकेश यादव, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद, नगर प्रबंधक अभिसार कश्यप, टाउन प्लानर मृदुल कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने निगम के शंकर चौक से डीबी रोड, थाना चौक सहित अन्य मुख्य मार्ग पर झाड़ू लगाकर सफाई की व स्वच्छता का संदेश दिया. स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उन्होंने नागरिकों को भी शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया. महापौर ने कहा कि आज हम गर्व से कह सकते हैं कि स्वच्छता में हमारा देश लगातार आगे बढ़ रहा है. नगर निगम सहरसा को स्वच्छता में नंबर वन बनाना है. इसके लिए सबों का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने आमजनों से अपील करते कहा कि कूड़ा को डस्टबिन में ही डालें. सफाई कर्मी को सहयोग करें वे दिन रात सफाई कार्य कर हम सबों को स्वच्छ रखने में सहयोग करते है. उन्हें सम्मान के दृष्टि से देखें. नगर आयुक्त सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि बिहार दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर शहर के हर वार्ड में सतत अभियान चलाया जा रहा है. स्वच्छता अभियान में निगम के सफाई एजेंसी, सफाई कर्मियों एवं अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >