आग से 13 गृहस्वामियों का घर जल कर हुआ खाक

आग से 13 गृहस्वामियों का घर जल कर हुआ खाक

अज्ञात कारणों से लगी आग, शादी के लिए रखी नगदी व जेवर क्षतिग्रस्त महिषी. क्षेत्र के बघवा पंचायत के वार्ड नंबर-3 गंडौल गोढ़ीयारी में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में 13 गृह स्वामियों का घर जलकर खाक हो गया. स्थानीय ग्रामीणों, जलई व महिषी थाना के अग्नि शमन दस्ता के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग में गुगली मुखिया, शंभु मुखिया, अशोक मुखिया, छोटकन मुखिया, संजीत मुखिया, शिरो साह, बहादुर साह, सुमरित साह, सिकंदर साह ,राधे साह, कालिकांत साह सहित अन्य के घरों में रखा लाखों का अनाज, वस्त्र, आभूषण, बर्तन सहित सभी गृह उपयोगी समानों की क्षति होने से भूखमरी का आलम बन गया है. गुगली मुखिया की धर्मपत्नी गौरी देवी का बेहोशी के कारण निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. लोगों ने बताया कि गुगली की बेटी की शादी संभावित थी व उसके इंतजाम में रखा दो लाख नगद, चार भरी सोना व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना पर महिषी सीओ अनिल कुमार व जलई ओपी अध्यक्ष ममता कुमारी, राजस्व कर्मचारी सत्येंद्र कुमार सिंह घटना स्थल पहुंचे व क्षति का जायजा लिया. स्थानीय मुखिया राकेश रौशन चौधरी, पूर्व मुखिया चिरंजीव चौधरी, सरपंच कमलेश कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष राम बिनोद यादव, समाजसेवी सह पूर्व मुखिया प्रत्याशी राज कुमार सिंह उर्फ बम सहित अन्य ने अंचल प्रशासन से सभी अग्नि पीड़ितों के बीच पॉलीथिन व सरकार प्रायोजित मुआवजा भुगतान किये जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >